कौन-सी FD में मिलेगा ज्यादा फायदा? पहली बार निवेश करने वाले जान लें टेन्योर और रिटर्न का पूरा गणित

क्या आप जानते हैं एफडी दो तरह की होती है- क्यूमुलेटिव एफडी और नॉन-क्यूमुलेटिव एफडी। दोनों ही तरह की एफडी में भुगतान का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसे में कहां ज्यादा मिलेगा यह समझना और भी जरूरी हो जाता है।

अगर आप भी पहली बार निवेश करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे साथ ही उस पर निश्चित रिटर्न भी मिले तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। यही वजह है कि निवेश की शुरुआत करने वाले लोगों के बीच FD सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक मानी जाती है। आइए एफडी को लेकर सभी जरूरी बातों पर एक नजर डाल लेते हैं-

FD

कितनी तरह की होती है एफडी, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा (AI Generated Image)

क्या होती है फिक्स्ड डिपॉजिट?

फिक्स्ड डिपॉजिट एक ऐसी निवेश योजना है, जिसमें आप एक निश्चित राशि को तय अवधि के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान में जमा करते हैं। निवेश करते समय ही ब्याज दर तय हो जाती है और पूरी अवधि के दौरान वही दर लागू रहती है। मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको मूलधन के साथ ब्याज भी मिल जाता है। यही निश्चितता इसे कम जोखिम वाला निवेश बनाती है।

End of Feed