पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, देश में कितने दिन का बचा है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक?

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल के सिमित इस्तेमाल की देशवासियों से अपील की है। ऐसे में आइए जानते हैं देश में कितने दिन का पेट्रोल डीजल और LPG स्टॉक बचा है?

दुनियाभर में जारी युद्ध और पश्चिम एशिया (West Asia) के हालातों ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल मचा दी है। ऐसे समय में आम भारतीय नागरिक के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की किल्लत होने वाली है? इस बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही उथल-पुथल के बावजूद भारत के पास पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सरकार की ओर से यह बयान उन अटकलों को खत्म करने के लिए आया है जिनमें ईंधन की राशनिंग या कमी की बात कही जा रही थी। ऐसे में आइए जानते हैं देश में कितने दिन का पेट्रोल डीजल और LPG स्टॉक बचा है?

Petrol Diesel Reserve

कितने दिन का स्टॉक बचा है?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच देशवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत बैकअप तैयार कर रखा है। मौजूदा समय में देश के पास 69 दिनों का क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) और लगभग इतने ही दिनों की नेचुरल गैस का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा, रसोई के बजट को प्रभावित करने वाली LPG (घरेलू गैस) का भी 45 दिनों का भंडार सुरक्षित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के समूह (IGoM) की उच्च स्तरीय बैठक में यह पुष्टि की गई कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है और फिलहाल किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कमी होने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय

End of Feed