एक हॉस्पिटल बिल पर 2 Health Insurance Policy कैसे लगा सकते हैं?

अगर आपके पास कंपनी की Health Insurance Policy के साथ Personal Health Insurance भी है, तो बड़े अस्पताल के बिल में दोनों पॉलिसी काम आ सकती हैं। हालांकि, एक ही खर्च का दो बार क्लेम नहीं किया जा सकता। जानें पूरा नियम।

आज के समय में कई नौकरीपेशा लोगों के पास एक से ज्यादा Health Insurance Policy होती हैं। आमतौर पर एक पॉलिसी कंपनी की तरफ से मिलती है, जिसे Corporate Health Insurance या Group Health Insurance कहा जाता है। इसके अलावा लोग अपने और परिवार के लिए अलग से Personal Health Insurance भी खरीदते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अस्पताल का बिल एक पॉलिसी की लिमिट से ज्यादा हो जाए तो क्या दूसरी पॉलिसी का इस्तेमाल किया जा सकता है? इसका जवाब है हां, लेकिन दोनों पॉलिसियों से एक ही खर्च का दो बार पैसा नहीं लिया जा सकता।

Health Insurance

एक हॉस्पिटल बिल पर 2 Health Insurance Policy कैसे लगा सकते हैं?

मान लीजिए आपके अस्पताल का कुल बिल 6 लाख रुपये है और आपकी पहली Health Insurance Policy की कवरेज 4 लाख रुपये तक है। ऐसी स्थिति में पहली पॉलिसी से पात्र खर्च का भुगतान होने के बाद करीब 2 लाख रुपये का बचा हुआ खर्च दूसरी पॉलिसी से क्लेम किया जा सकता है। यानी दोनों पॉलिसियों को मिलाकर आपको वास्तविक और पात्र इलाज के खर्च तक ही भुगतान मिल सकता है। Insurance का मकसद इलाज के खर्च की भरपाई करना है, इससे अतिरिक्त कमाई नहीं की जा सकती।

End of Feed