Real Estate: कैसे कोई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं हो सकती फेल, हरियाणा RERA के सदस्य ने बताए तरीके

Real Estate: हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथरिटी की गुरुग्राम बेंच के सदस्य संजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि कोई भी रियल एस्टेट परियोजना विफल नहीं हो सकती है जब डेवलपर वित्तीय अनुशासन का पालन करे।

Real Estate: हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथरिटी की गुरुग्राम बेंच के सदस्य संजीव कुमार अरोड़ा ने कहा है कि अगर डेवलपर शुरू से ही वित्तीय अनुशासन बनाए रखें तो कोई भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विफल नहीं हो सकती है। विकसित भारत के लिए रियल एस्टेट के बदलती माहौल पर उद्योग मंडल एसोचैम के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने मांग को बढ़ावा देने के लिए होम लोन पर ब्याज दरों में कमी की भी वकालत की।

Real Estate, Haryana Real Estate Regulatory Authority, Haryana RERA

रियल एस्टेट

अरोड़ा ने कहा कि मेरा मानना है कि कोई भी प्रोजेक्ट विफल नहीं हो सकती, बशर्ते प्रवर्तक प्रोजेक्ट के शुरू से ही वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और लोन-इक्विटी का अनुपात बनाए रखने की कोशिश करें। अगर प्रवर्तक परियोजना के शुरू से ही वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हैं तो कोई भी परियोजना विफल नहीं हो सकती। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेट क्षेत्र की भूमिका, खासकर रोजगार के अवसरों के सृजन पर भी अपने विचार रखे।

End of Feed