Anarock Report:देश में घरों की रिकॉर्ड बिक्री, 7 शहरों में 4.77 लाख घर बिके

Anarock Report: अहम बात यह है कि की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों के साथ-साथ वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बावजूद घरों की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी आई। इस वर्ष में घरों की बिक्री 4,76,530 इकाई रही। यह किसी भी कैलेंडर वर्ष में दर्ज अभी तक की सबसे अधिक बिक्री है।

Anarock Report: देश के सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री इस साल 31 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4.77 लाख इकाई हो गई। कीमतों में औसतन 15 फीसदी की बढ़ोतरी और ज्यादा ब्याज दरों के बावजूद यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार इस कैलेंडर वर्ष में घरों की बिक्री 4,76,530 इकाई रही। यह किसी भी कैलेंडर वर्ष में दर्ज अभी तक की सबसे अधिक बिक्री है। इसके पहले साल 2022 में 3,64,870 इकाइयों की बिक्री की गई थी। अहम बात यह है कि की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों के साथ-साथ वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बावजूद घरों की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी आई।

ANAROCK REPORT HOUSING

घरों की बिक्री में तेजी

सात शहरों का क्या है हाल

एनारॉक ने बृहस्पतिवार को सात प्रमुख शहरों के घरों की बिक्री के वार्षिक आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार इस कैलेंडर वर्ष 2023 में आवासीय बिक्री 4,76,530 इकाई रही। यह किसी भी कैलेंडर वर्ष में दर्ज अभी तक की सबसे अधिक बिक्री है। 2022 में 3,64,870 इकाइयों की बिक्री की गई थी।एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूलताओं, घरेलू संपत्ति की बढ़ती कीमतों और इस साल की पहली छमाही में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद 2023 भारतीय आवासीय क्षेत्र के लिए बेहतरीन रहा।उन्होंने कहा कि शीर्ष सात शहरों में घरों की बिक्री 2022 के पिछले उच्च स्तर को पार कर गई।

End of Feed