Hormuz Crisis या कुबेर का खजाना! जहाजियों को मिल रही ₹1.40 करोड़ तक मंथली सैलरी

पूरी दुनिया के लिए आपदा बना होर्मुज संकट जहाजियों के लिए कुबेर का खजाना साबित हो रहा है। जब भी जहाजी होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे हैं, तो उन्हें सामान्य से 6 गुना तक वेतन और बोनस मिल रहा है।

दुनिया को Hormuz Crisis महंगाई के तौर पर सता रहा है। क्रूड ऑयल (Crude Oil) और नैचुरल गैस से लेकर पेट्रोकेमिकल और फर्टिलाइजर्स तक की दुनियाभर में किल्लत हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग खतरनाक है। क्योंकि, यहां कौन सा शिप कब किस के निशाने पर आ जाए पता ही नहीं चलता है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल हैं। दूसरी तरफ ईरान और उसके समर्थक हैं। दोनों ही तरफ से होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। यही वजह है कि होर्मुज को पार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Hormuz Crisis vs Sailor Salary

होर्मुज पार करना बना कुबेर का खजाना

इस चुनौती को पार करने के लिए अब शिपिंग कंपनियां अपने क्रू को 6 गुना तक ज्यादा वेतन और बोनस दे रही हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Oil Tanker Crew की कमाई 6 गुना तक बढ़ गई है। जहां पहले जिन जहाजियों को करीब ₹1.4 लाख महीना मिलता था, वहीं अब ₹8.5 लाख तक मिल रहा है। इसी तरह Tanker Captain की सामान्य सैलरी करीब ₹14.25 लाख महीना थी, जो अब करीब ₹95 लाख तक पहुंच गई है। इसके ऊपर हर बार होर्मुज क्रॉस करने के लिए ₹47.5 लाख तक का बोनस भी दिया जा रहा है।

End of Feed