देश के शीर्ष 50 शहरों में घरों की बिक्री संख्या 3 प्रतिशत घटी, कीमत में 16 प्रतिशत की हुई वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक देश के 50 बड़े शहरों के प्राथमिक आवास बाजार में 2025 में कुल 6,14,235 घरों की बिक्री हुई, जबकि 2024 में यह संख्या 6,33,134 इकाई थी। इस तरह घरों की बिक्री की संख्या में लगभग 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

देश के 50 बड़े शहरों में पिछले साल घरों की बिक्री की संख्या में थोड़ी गिरावट आई। कुल मिलाकर लगभग 6.14 लाख घरों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 3 प्रतिशत कम है। हालांकि, घरों की संख्या कम बिकी, लेकिन उनकी कुल कीमत बढ़ गई। पिछले साल बेचे गए घरों की कुल कीमत लगभग 8.46 लाख करोड़ रुपये रही, जो पहले के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है।

Business News (1)

बढ़ती कीमतों के कारण कुल बिक्री मूल्य में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। (फोटो क्रेडिट-iStock)

रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख संगठनों CREDAI (क्रेडाई) और Liases Foras की रिपोर्ट के अनुसार, इसका मतलब है कि भले ही घर कम बिके हों, लेकिन घरों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की वजह से बाजार का कुल मूल्य बढ़ गया।

End of Feed