Hindustan Zinc Share: डिविडेंड के ऐलान से पहले उछला हिंदुस्तान जिंक का शेयर, 11 जून को होगी बोर्ड मीटिंग

Hindustan Zinc Share Price: मंगलवार के कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयर में मजबूती दिख रही है। कंपनी का शेयर 525.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 532.30 पर खुलने के बाद करीब 11 बजे BSE पर 9.35 रु या 1.78 फीसदी की मजबूती के साथ 534.50 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान जिंक का शेयर ऊपर चढ़ा
  • डिविडेंड पर विचार करेगा बोर्ड
  • 11 जून को होगी मीटिंग

Hindustan Zinc Share Price: मंगलवार के कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयर में मजबूती दिख रही है। कंपनी का शेयर 525.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 532.30 पर खुलने के बाद करीब 11 बजे BSE पर 9.35 रु या 1.78 फीसदी की मजबूती के साथ 534.50 रु पर है। दरअसल हिंदुस्तान जिंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बुधवार, 11 जून, 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले इंटरिम डिविडेंड (यदि कोई हो) पर विचार करके उसे मंजूरी देगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 17 जून, 2025 फिक्स की गयी है।

Hindustan Zinc Share Price

उछला हिंदुस्तान जिंक का शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed