Hindustan Zinc Dividend:हिंदुस्तान जिंक देगी 8000 करोड़ का स्पेशल डिविडेंड, जानें कंपनी की प्लानिंग और किसे ज्यादा फायदा

Hindustan Zinc Dividend: यह विशेष लाभांश, एचजेडएल द्वारा हर साल दिए जाने वाले लगभग 6,000 करोड़ रुपये के नियमित लाभांश के अतिरिक्त होगा। कंपनी द्वारा यह कदम राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCALT) द्वारा 10,383 करोड़ रुपये के सामान्य रिजर्व को अपनी रिटेन्ड इनकम में स्थानांतरित करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

Hindustan Zinc Dividend:वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) चालू वित्त वर्ष में अपने शेयरधारकों को 8,000 करोड़ रुपये का विशेष लाभांश (Special Dividend) भुगतान करने की योजना बना रही है। इस मामले में कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को हो सकती है। यह विशेष लाभांश कंपनी द्वारा दिए जा रहे रहे डिविडेंड यानी लाभांश से अलग होगा। इस कदम से केंद्र सरकार को भी बड़ी कमाई होगी। उसकी कंपनी में लगभग 30 फीसदी हिस्सेदारी है।

Hindustan Zinc Special Dividend

हिंदुस्तान जिंक स्पेशल डिविडेंड

क्या है प्लान

कंपनी के सूत्रों के अनुसार एचजेडएल के निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक हो सकती है, जिसमें चालू वित्त वर्ष के लिए विशेष लाभांश भुगतान पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा। यह विशेष लाभांश, एचजेडएल द्वारा हर साल दिए जाने वाले लगभग 6,000 करोड़ रुपये के नियमित लाभांश के अतिरिक्त होगा।उसके अनुसार इसमें से लगभग 30 प्रतिशत या 2,400 करोड़ रुपये केंद्र को मिलेंगे, जो वित्त वर्ष के लिए उसके गैर-कर राजस्व में योगदान देगा।

End of Feed