टाइम्स नाउ नवभारत ने एबीपी न्यूज को पछाड़ा, छठे नंबर पर पहुंचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 08:50 AM IST

12 हिंदी समाचार चैनलों में, News18 India 15.4 प्रतिशत के साथ नंबर 1 पर है, इसके बाद TV9 भारतवर्ष 14% के साथ नंबर 2 पर, आजतक 13% के साथ नंबर 3 पर, इंडिया टीवी 12.1 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है।

भारत के हिंदी समाचार चैनलों की लिस्ट में टाइम्स नाउ नवभारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत ने अब एबीपी न्यूज को पछाड़ते हुए छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

times now navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचा छठे नंबर पर

टाइम्स नाउ नवभारत ने लगाई बड़ी छलांग

पिछले चार हफ्तों से टाइम्स नाउ नवभारत छठे स्थान पर बना हुआ है। चैनल के लिए यह एक बड़ी छलांग है, क्योंकि इसने बहुत ही कम समय में पुराने ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत ने नवीनतम सप्ताह में 6.83% की हिस्सेदारी दर्ज की है, जो पिछले सप्ताह में 6.77% की हिस्सेदारी से ज्यादा है। वहीं एबीपी न्यूज का पिछले सप्ताह हिस्सेदारी 6.6% थी, जो अब बढ़कर 6.7% हो गई। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने जी न्यूज़ को पीछे छोड़ दिया था, जिसके बाद जी न्यूज बीएआरसी रेटिंग से बाहर निकल गया था।

End of Feed