सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका! जानिए कौन-सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

Highest FD Rates for Senior Citizens: अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे रहे हैं।

Highest FD Rates for Senior Citizens: बढ़ती उम्र के साथ नियमित और सुरक्षित आय का महत्व काफी बढ़ जाता है। यही वजह है कि देश के लाखों वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) अपने निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को प्राथमिकता देते हैं। एफडी न केवल पूंजी की सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि तय ब्याज दर के साथ निश्चित रिटर्न भी देती है। अच्छी बात यह है कि अधिकांश बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.25% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर करते हैं। आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंक के एफडी रेट्स चेक कर सकते हैं-

Highest FD Rates for Senior Citizens

एफडी पर सबसे अधिक ब्याज कहां मिल रहा है (Photo: iStock)

कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज

वर्तमान समय में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8% से अधिक ब्याज दरों का लाभ दे रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में ब्याज दरें और अवधि अलग-अलग हैं। Shivalik Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकों को सबसे आकर्षक ब्याज दरों में से एक ऑफर कर रहा है। बैंक 21 माह 1 दिन से 22 माह की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 प्रतिशत का रिटर्न दे रहा है। इसके अलावा, Equitas Small Finance Bank, ESAF Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank सीनियर सिटिजन को 8.25 प्रतिशत का हाईस्ट रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

End of Feed