Senior Citizen को 3 और 5 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सरकारी बैंकों की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। देश के टॉप सरकारी बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

रिटायरमेंट (Retirement) के बाद नियमित आमदनी और अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एफडी में निवेशक एक तय अवधि के लिए अपना पैसा जमा करते हैं और बैंक की ओर से निर्धारित ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है। खास बात यह है कि कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देते हैं। ऐसे में अगर आप 3 साल या 5 साल के लिए FD ओपन करवाने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग सरकारी बैंकों की ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं-

Senior citizen fd

FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? (Photo: iStock)

3 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?

3 साल की एफडी के लिए सीनियर सिटीजन भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को चुन सकते हैं। दोनों ही बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की एफडी पर 6.80% सालाना ब्याज दे रहे हैं। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक में इस अवधि के लिए ब्याज दर 6.75% है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की FD पर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed