उच्च क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद आपका पर्सनल लोन आवेदन हो सकता है रिजेक्ट, जानिए वजह

Personal Loan: अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ क्रेडिट स्कोर ही लोन मंजूरी का आधार है, तो यह सही नहीं है। बैंक आय, उम्र, मौजूदा लोन, नौकरी की स्थिरता जैसे कई अन्य पहलुओं को भी देखते हैं। इसलिए अच्छा क्रेडिट स्कोर होते हुए भी लोन आवेदन खारिज हो सकता है।

Personal loan : अगर आप यह मानते हैं कि पर्सनल लोन मिलने या न मिलने का एकमात्र आधार आपका क्रेडिट स्कोर है, तो आप गलत हो सकते हैं। बैंक के क्रेडिट डिपार्टमेंट कई अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हैं, जो लोन अप्रूवल में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कई बार उच्च क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद लोन आवेदन खारिज हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन कारणों से लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

personal loan rejection, credit score

पर्सनल लोन के लिए सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, ये वजहें भी बन सकती हैं रुकावट (तस्वीर-istock)

उम्र का असर

लोन मंजूरी में उम्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आमतौर पर युवा और वेतनभोगी कर्मचारियों को पर्सनल लोन मिलने की संभावना अधिक होती है। इसके विपरीत, अगर कोई व्यक्ति कुछ वर्षों में रिटायर होने वाला है और लोन की अवधि उसके रिटायरमेंट के बाद तक जाती है, तो लोन रिजेक्ट किया जा सकता है।

End of Feed