बिना वीजा घूमें 56 देश! भारतीय पासपोर्ट वालों की लगी लॉटरी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Henley Passport Index: ग्लोबल लेवल पर भारत का मान एक बार फिर बढ़ गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) 2026 की ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने लंबी छलांग लगाते हुए 75वां स्थान हासिल कर लिया है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि महज एक साल पहले यानी 2025 में भारत इस लिस्ट में 85वें पायदान पर था।

Henley Passport Index: भारत का पासपोर्ट 2026 के Henley Passport Index में 75वें स्थान पर आग गया है, जो कि पिछले साल 85वीं रैंक पर था। भारत का पासपोर्ट 10 रैंक ऊपर होने के साथ और भी मजबूत हो गया है। यह रैंकिंग इंडेक्स दुनियाभर के पासपोर्ट धारकों को मिलने वाली वीजा‑फ्री या वीजा‑ऑन‑अराइवल यात्रा की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है।

Henley Passport Index 2026

Henley Passport Index 2026 (Photo: AI Generated)

56 देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं

इस नई रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 56 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यह संख्या पिछले साल के 57 देशों से थोड़ा कम है, लेकिन दुनिया भर के पासपोर्ट धारकों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर हुई।

End of Feed