Pakistan Stock Market: ईरान से विवाद के बीच पाकिस्तानी शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1800 अंक टूटा KSE 100

Pakistan Stock Market Fall: ईरान ने पाकिस्तानी बॉर्डर पर चरमपंथी ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी ईरान पर हमले किए गए। इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसी तनाव का पाकिस्तान के शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी शेयर बाजार में गिरावट
  • हफ्ते भर में टूटा 1800 अंक
  • ईरान से विवाद का असर

Pakistan Stock Market Fall: पाकिस्‍तान की हालत कई सालों से बेहद खराब चल रही है। महंगाई ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानियों की कमर तोड़ दी है। इससे वहां की अर्थव्‍यवस्‍था का बुरा हाल है। वहीं पाकिस्तान के जिन पड़ोसियों से रिश्ते खराब हैं, उनमें भारत और अफगानिस्तान के साथ ही अब ईरान का भी नाम जुड़ गया है। ईरान ने पाकिस्तानी बॉर्डर पर चरमपंथी ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी ईरान पर हमले किए गए। इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसी तनाव का पाकिस्तान के शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा है। वहां के मेन स्टॉक एक्सचेंज गिर गए हैं। इनमें प्रमुख है Karachi 100 (KSE 100), जो बीते एक हफ्ते में 65,036 से गिरकर 63,281 पर आ गया है। इसमें एक हफ्ते के भीतर 1800 अंक की गिरावट आई है।

Pakistan Stock Market Fall

पाकिस्तान शेयर बाज़ार में गिरावट

ये भी पढ़ें -

End of Feed