Health Insurance अगले 1 साल में 15% तक हो सकता है महंगा, जानें आप पर कितना बढ़ेगा बोझ

अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। इंश्योरेंस कंपनियां एक बार फिर प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

देश में इलाज का खर्च तेजी से बढ़ा है। इसके चलते हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं, कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम साल दर साल तेजी से बढ़ा है। अब एक बार फिर से कंपनियां प्रीमियम में 15% तक की बड़ी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही हैं। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, भारत में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम अगले 12-18 महीनों में 15% तक बढ़ सकते हैं, क्योंकि इंश्योरेंस कंपनियां बढ़ती मेडिकल महंगाई और बदलते रिस्क प्रोफाइल के हिसाब से अपनी कीमतें एडजस्ट कर रही हैं। यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे होने और रिन्यूअल के समय लागू होने की संभावना है, लेकिन कीमतों के बढ़ने का ट्रेंड पक्का है।

Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस

जीएसटी जीरो करने का भी नहीं मिला फायदा

Health Insurance प्रीमियम का बोझ आम आदमी पर तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कंपनियां इसमें साल दर साल लगातार इजाफा कर रही है। सरकार ने आम लोगों पर प्रीमियम का बोझ कम करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी की दर जीरो कर दिया था लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला। इंश्योरेंस कंपनियों ने हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में कोई खास कटौती नहीं की। अब एक बार फिर से प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed