माता-पिता की बढ़ती उम्र के साथ कौन-सा Health Insurance है बेस्ट? फैमिली फ्लोटर लें या अलग पॉलिसी

माता-पिता की बढ़ती उम्र के साथ उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने की जरूरत भी बढ़ रही होगी। ऐसे में आपके मन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि उनके लिए Family Floater या Separate कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर होगा?

Health Insurance Guide: माता-पिता की उम्र बढ़ने के साथ उनकी हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में कई परिवार उन्हें अपनी मौजूदा फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में जोड़ने का विकल्प चुनते हैं। यह तरीका आसान जरूर लगता है, लेकिन 60 साल की उम्र के बाद माता-पिता को फैमिली फ्लोटर में शामिल करने पर प्रीमियम बढ़ सकता है और बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में पूरे परिवार का कवर प्रभावित हो सकता है। इसलिए कई मामलों में माता-पिता के लिए अलग हेल्थ इंश्योरेंस रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Health Insurance (2)

माता-पिता के लिए कौन-सी हेल्थ पॉलिसी चुनें (Photo: iStock)

दोनों हेल्थ पॉलिसी में क्या अंतर

पहले तो यही समझें कि फैमिली फ्लोटर (Family Floater Health Policy) में सभी सदस्यों के लिए एक ही सम इंश्योर्ड होता है। वहीं, इंडिविजुअल या सीनियर सिटीजन हेल्थ पॉलिसी में हर व्यक्ति के लिए अलग सम इंश्योर्ड मिलता है। उम्रदराज माता-पिता और कम उम्र के बच्चों वाले परिवार में यह अंतर काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

End of Feed