Health Insurance In Women: महिलाओं में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज 40 फीसदी बढ़ा, 25 लाख रु से ज्यादा के कवरेज पर जोर

International Women Day: सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 24 में हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर की गई महिलाओं की संख्या में 40% की वृद्धि हुई है, जो जागरूकता के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच के मामले में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है। अपने लिए स्टैंडअलोन कवरेज खरीदने वाली महिलाओं का संख्या में पिछले साल की तुलना में 43% बढ़ गया है।

International Women Day: भारत में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है। और वह अब पहले से ज्यादा इंश्योरेंस ले रही है। खास बात यह है कि महिलाएं हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त ज्यादा कवरेज पर जोर दे रही है। और इंश्योरेंस खरीदने के प्रति रूझान अब टियर-2, टियर-3 शहरों में भी दिख रहा है। इस बात का खुलासा पॉलिसीबाजार द्वारा 23 हजार से अधिक लोगों के साथ महिलाओं की हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति रूचि को जानने के लिए एक एक सर्वे में हुआआ है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महिलाओं द्वारा खरीदे जाने वाले हेल्थ इंश्योरेंस की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

health insurance in women

हेल्थ इंश्योरेंस में महिलाओं का स्थिति

कितना बढ़ा कवरेज

सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 24 में हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर की गई महिलाओं की संख्या में 40% की वृद्धि हुई है, जो जागरूकता के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच के मामले में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है। अपने लिए स्टैंडअलोन कवरेज खरीदने वाली महिलाओं का संख्या में पिछले साल की तुलना में 43% बढ़ गया है। यह वित्तीय स्वतंत्रता और सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed