भारतीय बैंकिंग सेक्टर में नए महीने अक्टूबर की शुरुआत बड़े नेतृत्व बदलावों के साथ हुई है। देश के दो बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank ने अहम पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। HDFC Bank ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के अनुभवी अधिकारी वी एन श्रीवत्सन (V.N. Srivatsan) को अपना नया चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (CCO) नियुक्त किया है, जबकि Kotak Mahindra Bank ने अनुप कुमार (Anup Kumar Saha) को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बनाने की घोषणा की है। दोनों नियुक्तियां 2027 की शुरुआत से प्रभावी होंगी।
HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank में बड़े नेतृत्व बदलाव (Photo: iStock)
HDFC Bank में V.N. Srivatsan को बड़ी जिम्मेदारी
HDFC Bank ने वी एन श्रीवत्सन को तीन साल के कार्यकाल के लिए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (Chief Compliance Officer) नियुक्त किया है। श्रीवत्सन 4 जनवरी 2027 से बैंक में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल श्रीवत्सन ICICI Bank में Head of Compliance: Overseas Banking and Subsidiaries और डेटा प्राइवेसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
वी एन श्रीवत्सन के पास करीब 34 साल का प्रोफेशनल अनुभव है। वे लगभग 25 साल बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और BFSI सेक्टर में रहे हैं। इसके अलावा, उन्हें करीब 10 साल का डायरेक्ट कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन का अनुभव है। वह इससे पहले रिटेल बैंकिंग कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण काम भी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव में रेगुलेटरी इंस्पेक्शन, कंप्लायंस फ्रेमवर्क तैयार करना और नीतियों को लागू करना शामिल रहा है।
HDFC Bank में वे राकेश कुमार राजपूत (Rakesh Kumar Rajput) की जगह लेंगे, जिन्होंने 30 सितंबर 2026 को चीफ कंप्लायंस ऑफिसर का पद छोड़ दिया है। हालांकि, राकेश कुमार बैंक में पूर्णकालिक कर्मचारी के तौर पर बने रहेंगे।
Kotak Mahindra Bank के MD-CEO होंगे Anup Kumar
दूसरी ओर, Kotak Mahindra Bank ने अनुप कुमार (Anup Kumar Saha) को तीन साल के लिए अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। वे मौजूदा MD और CEO अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) की जगह लेंगे।
अनुप कुमार जनवरी 2026 में Kotak Mahindra Bank से जुड़े थे और फिलहाल एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट के तौर पर बैंक के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास 32 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है, जिसमें करीब 25 साल का अनुभव बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं में है। Kotak से पहले अनुप कुमार ने बजाज फाइनेंस में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया। इससे पहले वे करीब 14 साल तक ICICI Bank से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पदों पर रहते हुए रिटेल सिक्योर्ड एसेट्स, बिजनेस इंटेलिजेंस, रिटेल और रूरल कलेक्शन तथा क्रेडिट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली।
