Gujarat Themis Share : 25 मई को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 98.84 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़ कर 61,872.62 पर और निफ्टी 35.80 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 18,321.20 पर बंद हुआ। मगर शेयर बाजार एक-दो दिन का खेल नहीं है। बल्कि यहां अगर 3-5 साल के लिए पैसा लगाया जाए तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बाजार में गिरावट आती है तो 3-5 साल की अवधि में कोई शेयर रिकवरी कर सकता है। दूसरी बात कि लंबी अवधि में शेयर अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसमें बीते 5 सालों में बहुत भारी रिटर्न दिया है।
गुजरात थेमिस के शेयर का रिटर्न
शेयर ने दिया 2033 फीसदी रिटर्न
हम बात करने जा रहे हैं गुजरात थेमिस बॉयोसिन (Gujarat Themis Biosyn) की। बीएसई (BSE) के अनुसार इसके शेयर ने बीते 5 सालों में 2033 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 34.55 रु से 737 रु पर पहुंच गया। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा 21 गुना से अधिक हो गया है। यानी 50 हजार रु लगाने वालों की निवेश राशि इस 10 लाख रु से अधिक हो गई होगी।
चेक करें बाकी अवधियों का रिटर्न
- आज गुजरात थेमिस का शेयर 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 737 रु पर बंद हुआ
- बीते 5 दिन में ये शेयर 6.94 फीसदी गिरा है
- एक महीने में इसकी वैल्यू 2.67 फीसदी घटी है
- 6 महीनों में शेयर ने 12.5 फीसदी नुकसान कराया है
- 2023 में अब तक यह 5.34 फीसदी फिसला है
- बीते एक साल में शेयर ने 82.7 फीसदी फायदा कराया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
