GST उछला, GDP दौड़ी फिर शेयर बाजार में क्यों जारी है गिरावट? वित्त मंत्रालय रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती देश के लिए एक बड़ी ताकत है।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा कि वो क्या करें? अब इसका जवाब मिल गया है। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत को अन्य विकासशील देशों की तरह पूंजी प्रवाह आकर्षित करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक कृत्रिम मेधा (AI) से भारत को विदेशी निवेश लाने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार में गिरावट की बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है। इससे रुपये पर भी दबाब बढ़ा है। रुपया एक बार फिर टूटकर डॉलर के सामने 95 के पार पहुंच गया है।

Share Market News
  • बाजार क्यों पस्त?
  • रिपोर्ट में क्या कहा गया?

    मंत्रालय की सितंबर की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि इस साल जुलाई-अगस्त के जीएसटी संग्रह, निर्यात आंकड़े समेत उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतक अप्रैल-जून, तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत जीडीपी वृद्धि के बाद आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार में कुछ नरमी का संकेत देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक परिस्थितियां एक बार फिर प्रतिकूल हो गई हैं। सितंबर में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और भारतीय मुद्रा पर निकट अवधि में दबाव बना हुआ है।

    End of Feed