GST Evasion: FY24 में हुई 2 लाख करोड़ रु के GST की चोरी, ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो में हुई सबसे ज्यादा धांधली

GST Evasion: वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की खुफिया शाखा, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने पता लगाया है कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो (83,588 करोड़ रुपये), को-इंश्योरेंस/पुनर्बीमा (16,305 करोड़ रुपये) और सेकेंडमेंट (1,064 करोड़ रुपये) में सबसे अधिक जीएसटी चोरी की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2 लाख करोड़ रु के GST की चोरी
  • FY24 में हुआ चोरी का खुलासा
  • ऑनलाइन गेमिंग-कैसीनो में सबसे ज्यादा धांधली

GST Evasion: वस्तु एवं सेवा कर (GST) अधिकारियों ने 2023-24 में लगभग 2.01 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल जीएसटी कलेक्शन के लगभग 10% के बराबर है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी चोरी का यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन में 11.6% की वृद्धि दर्ज की गई और ये 20.18 लाख करोड़ रुपये रहा।

GST Evasion In FY24

FY24 में जीएसटी चोरी

ये भी पढ़ें -

End of Feed