छोटी गाड़ियों पर GST घटे तो 70000 तक हो सकती हैं सस्ती, CTI ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

GST Cut On Cars: 15 अगस्त को पीएम मोदी के भाषण के बाद नए जीएसटी स्लैब पर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली समेत देशभर के व्यापारियों के संगठन CTI ने प्रधानमंत्री से छोटी गाड़ियों पर 28% जीएसटी घटाकर 18% करने की अपील की है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।

GST Cut On Cars : 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद नए जीएसटी स्लैब को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि रोजमर्रा की कई चीजों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों पर भी टैक्स दरों में कटौती हो सकती है। इसी कड़ी में दिल्ली और देशभर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि छोटी गाड़ियों पर लगने वाला 28% जीएसटी घटाकर 18% किया जाए। इस संबंध में CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है।

GST Cut on Small Cars

28% की जगह 18% जीएसटी लगाने की मांग, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत (तस्वीर-istock)

बृजेश गोयल ने बताया कि अगर गाड़ियों पर 28% की जगह 18% जीएसटी लगेगा, तो उनकी कीमतों में 50 हजार से 70 हजार रुपए तक की कमी आ सकती है। इससे आम आदमी के लिए कार खरीदना थोड़ा आसान हो जाएगा।

End of Feed