GST Meeting: ऑन लाइन गेमिंग-पेट्रोल-डीजल पर फैसला ! GST परिषद क्या उठाएगी बड़े कदम, 22 जून को पहली बैठक

GST Meeting on Online Gaming and petroleum prdoucts: GST परिषद की बैठक 22 जून को होगी। इसमें ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र पर 28 प्रतिशत जीएसटी के कार्यान्वयन की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा नई सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए, प्रारंभिक स्तर पर चर्चा भी कर सकती है। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद हरदीप पुरी ने भी कहा था कि उनकी पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना उनकी प्राथमिकता होगी।

GST Meeting on Online Gaming and petroleum prdoucts:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में माल एवं सेवा कर (GST) परिषद की बैठक 22 जून को होगी। इसमें ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र पर 28 प्रतिशत जीएसटी के कार्यान्वयन की समीक्षा की जा सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह परिषद की पहली बैठक होगी। जुलाई और अगस्त में अपनी बैठकों में जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ को कर योग्य दावों (बेट) के रूप में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी थी। उस समय कहा गया था कि कार्यान्वयन की समीक्षा छह महीने बाद यानी अप्रैल, 2024 में की जाएगी। इसके अलावा नई सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए, प्रारंभिक स्तर पर चर्चा भी कर सकती है। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद हरदीप पुरी ने भी कहा था कि उनकी पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना उनकी प्राथमिकता होगी।

GST COUNCIL MEETING

जीएसटी परिषद की 22 जून को मीटिंग

GST Meetin का क्या है एजेंडा

End of Feed