GST Collections: GST कलेक्शन ने 6 महीने का तोड़ा रिकॉर्ड, 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, अक्टूबर में 8.9 फीसदी बढ़ा

Monthly GST Collections: जीएसटी रेवेन्यू में बढ़ोतरी पिछले कुछ महीनों की तुलना में बेहतर आर्थिक प्रदर्शन का संकेत दे रही है। इसके पहले महीनों में कलेक्शन में गिरावट आई थी। सितंबर में जीएसटी रेवेन्यू में बढ़ोतरी 6.5 फीसदी थी जो कोविड काल के बाद सबसे कम थी। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 1.86 लाख करोड़ रुपये की तुलना में दूसरी तिमाही में औसत जीएसटी कलेक्शन की स्पीड घटकर 1.77 लाख करोड़ रुपये मंथली रह गई है।

GST Collections: अक्टूबर में GST कलेक्शन छह महीने के उच्चतम स्तर 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो लगातार आठवें महीने 1.7 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर रहा। 1 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, टैक्स कलेक्शन 8.1 फीसदी अधिक रहा और अक्टूबर 2023 की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक रहा, जब यह 1.72 लाख करोड़ रुपये था।

GST Data

अक्टूबर जीएसटी डेटा जारी (तस्वीर-Canva)

अक्टूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा है।

End of Feed