GST Collection: अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रु रहा जीएसटी कलेक्शन, 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

GST Collection In October: वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्शन
  • 13 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
  • अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रहा था

GST Collection In October: अक्टूबर में जीएसटी (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जीएसटी कलेक्शन का दूसरा सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी है। एक साल पहले अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था।

2023-24 में कितना है औसत जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

End of Feed