GST के मोर्चे पर मजबूती, मार्च 2026 में कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ पार, 10 महीने में सबसे ज्यादा

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ पहुंच गया, जो 10 महीने का उच्चतम स्तर है। फरवरी की सुस्ती के बाद रेवेन्यू में यह उछाल दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने का संकेत देता है, खासकर इम्पोर्ट से जुड़े टैक्स कलेक्शन में तेज बढ़त देखने को मिली।

वित्त मंत्रालय के सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज (CBIT) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ से पार हो गया है। यह 10 महीने में सबसे ज्यादा है। फरवरी की गिरावट के बाद GST कलेक्शन में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। मार्च का कलेक्शन मिलाकर FY26 का कुल कलेक्शन ₹22.27 लाख करोड़ रहा। इस दौरानल इम्पोर्ट से आने वाला टैक्स तेजी से बढ़ा।

GST March 2026

मार्च में 10 महीने के शीर्ष पर GST कलेक्शन

फरवरी की गिरावट के बाद तेज रिकवरी

फरवरी में GST कलेक्शन ₹1.84 लाख करोड़ पर आ गया था, जिससे यह संकेत मिला था कि रफ्तार कुछ धीमी हुई है। हालांकि मार्च में यह आंकड़ा बढ़कर ₹2 लाख करोड़ हो गया। महीने-दर-महीने यह करीब ₹16,000 करोड़ की बढ़त है, जो बताती है कि टैक्स कलेक्शन में स्थिर सुधार जारी है।

End of Feed