देशभर में आज से GST 2.0 लागू, जानिए क्या-क्या हो गया सस्ता, क्या हुआ महंगा? खरीदने से पहले MRP जरूर देखें

पूरे भारत में खरीदारों को रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान की जाने वाली राशि में बदलाव देखने को मिलेंगे। कई चीजें सस्ती हो रही हैं जिससे लोगों को भारी फायदा होगा।

GST 2.0 Comes Into Effect From Today: आज से देश में जीएसटी 2.0 (GST) आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। इसके साथ ही पूरे भारत में खरीदारों को रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान की जाने वाली राशि में बदलाव देखने को मिलेंगे। कई चीजें सस्ती हो रही हैं जिससे लोगों को भारी फायदा होगा। जीएसटी 2.0 से पहले रविवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कल से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू होंगे। जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा, जिससे घरों, दुकानदारों, किसानों और व्यवसायों की बचत बढ़ेगी और साथ ही भारत की विकास यात्रा को गति मिलेगी।

GST New

आज से GST 2.0 लागू (PTI)

नए कर ढांचे को आवश्यक वस्तुओं और आम बाजार के उत्पादों को ज़्यादा किफायती बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि विलासिता वाले उत्पादों पर बोझ बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि किराने के बिल, डेयरी और उपकरणों पर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन प्रीमियम शराब, सिगरेट या बड़ी मोटरसाइकिल जैसी विलासिता की चीजो की कीमतें बढ़ जाएंगी। वहीं, ट्रेनों में बिकने वाला रेल नीर बोतलबंद पानी भी सस्ता होगा।

End of Feed