स्वाद भी, कमाई भी! UP Trade Show में चखें 75 जिलों की मशहूर मिठाइयां और शुरू करें अपना बिजनेस

यूपी ट्रेड शो में आपको 75 जिलों की मशहूर मिठाइयां जैसे आगरा का पेड़ा, मथुरा का पेड़ा, मैनपुरी की सोनपापड़ी, फिरोजाबाद की कचौड़ी, अलीगढ़ की चमचम, कासगंज का कलाकंद और एटा का घेवर चखने का मजा मिलेगा।

अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। यहां न केवल आप उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के लजीज व्यंजनों, प्रसिद्ध मिठाइयों और नमकीन का स्वाद ले सकते हैं, बल्कि अपनी पसंद के ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। 25 से 29 सितंबर तक चल रहे UPITS 2026 में One District, One Cuisine यानी ODOC के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों को खास जगह दी गई है।

UP trade Show

यूपी ट्रेड शो

इस ट्रेड शो में प्रदेश भर के मशहूर हस्तशिल्प (Handmade Products), कपड़े और अन्य प्रसिद्ध उत्पादों के साथ-साथ व्यंजनों के स्पेशल स्टॉल्स लगाए गए हैं। नए उद्यमियों और बिजनेस शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक ही छत के नीचे नेटवर्किंग और फ्रेंचाइजी डील फाइनल करने का बेहतरीन जगह है। मैं इस समय ट्रेड शो में मौजूद हूं और यहां एक खास चीज ध्यान खींच रही है, एक ही जगह पर आगरा का पेड़ा, मथुरा का पेड़ा, मैनपुरी की सोनपापड़ी, फिरोजाबाद की कचौड़ी, अलीगढ़ की चमचम, कासगंज का कलाकंद और एटा का घेवर जैसे स्थानीय स्वाद देखने को मिल रहे हैं।

End of Feed