त्योहारों में चीनी की जमाखोरी पर सरकार का डंडा, डीलरों की स्टॉक लिमिट 50% घटाई

त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलरों की स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल कर दी है जो कि पहले 4,000 क्विंटल थी। जानें नई सीमा कब से लागू होगी और चीनी की कीमतों पर इसका क्या असर होगा।

त्योहारी सीजन में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने डीलरों के लिए चीनी रखने की स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल कर दी है। यह नई सीमा 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके साथ ही डीलरों को अधिकतम 15 दिन की जरूरत के बराबर ही चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति होगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से जमाखोरी और सट्टेबाजी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को चीनी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Sugar Stock Limit

जमाखोरी रोकने पर सरकार का जोर/Photo-AI

कोलकाता और असम में 2,000 क्विंटल की सीमा

PTI/भाषा के मुताबिक खाद्य मंत्रालय ने बताया कि कोलकाता और उसके विस्तारित महानगरीय क्षेत्र तथा असम के लिए अलग स्टॉक सीमा तय की गई है। इन क्षेत्रों में डीलर अधिकतम 2,000 क्विंटल चीनी रख सकेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, कोलकाता की चीनी की जरूरत उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पूरी होती है। इसके अलावा कोलकाता पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों को भी चीनी की आपूर्ति करता है। इसी वजह से वहां की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अधिक स्टॉक सीमा रखी गई है।

End of Feed