Income Tax Bill 2025: सरकार ने इनकम टैक्स बिल 2025 वापस लिया, जानें Tax Slab में क्या होंगे बदलाव

Income Tax Bill 2025: सेलेक्ट कमेटी ने 21 जुलाई 2025 को अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश की थी। सरकार ने कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें मान ली हैं। इसके अलावा, कुछ नए सुझाव भी मिले हैं जिन्हें कानून के सही अर्थ को स्पष्ट करने के लिए बिल में शामिल करना जरूरी है।

Income Tax Bill 2025: केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स बिल 2025 (Income Tax Bill, 2025) को वापस लेने का फैसला किया है। यह बिल 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और उसी दिन इसे जांच के लिए सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया था। सेलेक्ट कमेटी ने 21 जुलाई 2025 को अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश की थी। सरकार ने कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें मान ली हैं। इसके अलावा, कुछ नए सुझाव भी मिले हैं जिन्हें कानून के सही अर्थ को स्पष्ट करने के लिए बिल में शामिल करना जरूरी है।

Income Tax Bill

Income Tax Bill (Pic Credit: Canva)

इसी वजह से सरकार ने सेलेक्ट कमेटी द्वारा संशोधित मौजूदा बिल को वापस लेने का निर्णय लिया है। अब सरकार जल्द ही लोकसभा में एक नया आयकर विधेयक पेश करेगी, जो मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा।

End of Feed