LIC में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 6.5 प्रतिशत शेयर हो सकते हैं कम

सरकार जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में और हिस्सेदारी बेचने की तरफ काम कर रही है। आपको बता दें कि इस समय सरकार के पास एलआईसी में 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

नई दिल्ली: सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में और हिस्सेदारी बेचने पर काम कर रही है। विनिवेश विभाग इस लेन-देन की बारीकियों पर काम करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि सरकार के पास वर्तमान में एलआईसी में 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

LIC

LIC के शेयर बेचेगी सरकार। (तस्वीर सौजन्य- iStock)

सरकार ने मई, 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 902-949 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे पर 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। इस शेयर बिक्री से सरकार को लगभग 21,000 करोड़ रुपये मिले थे।

End of Feed