Sugar Pricing: चीनी उत्पादन और उसकी कीमत तय करने के 6 दशक पुराने नियमों की सरकार करेगी समीक्षा, जानें क्या है तैयारी

Sugar Production: चीनी की कीमत को रेगुलेट करने की पावर के बारे में, मसौदे में कहा गया है कि केंद्र सरकार, बिक्री के लिए चीनी के प्राइस के मामले में कोई भी आदेश जारी करते समय...गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी), गन्ना/चुकंदर से चीनी के उत्पादन के लिए अनुमानित और औसत परिवर्तन लागत, चीनी उत्पादन की प्रोसेस में उत्पन्न उप-उत्पादों से औसत राजस्व प्राप्ति को ध्यान में रखेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीनी उत्पादन और प्राइसिंग पर सरकार का कदम
  • 6 दशक पुराने नियमों की समीक्षा
  • पेश किया गया मसौदा

Sugar Production: खाद्य मंत्रालय चीनी के उत्पादन, स्टोरेज और प्राइसिंग (कीमत निर्धारण) से संबंधित लगभग छह दशक पुराने रेगुलेशन को तकनीकी प्रगति के साथ मिलाने की योजना बना रहा है। इस मामले में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 'चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2024' का मसौदा जारी किया है। मंत्रालय ने उत्पादन प्रोसेस में टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट्स के कारण चीनी (नियंत्रण) आदेश 1966 की समीक्षा करने का प्रस्ताव रखा है।

Sugar Production

चीनी उत्पादन और उसकी कीमत तय करने पर आएगा नया नियम

ये भी पढ़ें -

End of Feed