Wheat Procurement: गेहूं की सरकारी खरीद पिछले साल से आगे निकली, जानें किन राज्य से हुई ज्यादा खरीदी

Wheat Procurement: गेहूं की खरीद विपणन वर्ष 2024-25 में पिछले साल से आगे निकल गयी है। पंजाब और हरियाणा में अच्छी खरीद से कुल खरीद को बढ़ावा मिला है। पंजाब में 124.26 लाख टन, हरियाणा में 71.49 लाख टन, मध्य प्रदेश में 47.78 लाख टन, राजस्थान में 9.66 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 9.07 लाख टन खरीद की गई।

Wheat Procurement: गेहूं की खरीद विपणन वर्ष 2024-25 में पिछले साल से आगे निकल गयी है। यह इस दौरान 262.48 लाख टन रही जबकि पिछले साल की कुल खरीद 262.02 लाख टन रही थी। मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में अच्छी खरीद से कुल खरीद को बढ़ावा मिला है।

Wheat Procurement

गेहूं की खरीद।

सरकार ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि केंद्रीय भंडारण के लिए 262.48 लाख टन रबी मौसम का अनाज पहले ही खरीदा जा चुका है। इससे 59,715 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 22.31 लाख किसानों को लाभ हुआ है। बयान में कहा गया, पंजाब में 124.26 लाख टन, हरियाणा में 71.49 लाख टन, मध्य प्रदेश में 47.78 लाख टन, राजस्थान में 9.66 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 9.07 लाख टन खरीद की गई।

End of Feed