GST रजिस्टर्ड व्यापारियों की बदल जाएगी जिंदगी! भारत सरकार जल्द कर सकती है ये बड़े ऐलान

भारत सरकार देश के तमाम व्यापारियों के लिए जल्द एक राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति और दुर्घटना बीमा योजना का ऐलान कर सकती है। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी है। हालांकि, ये सुविधाएं सिर्फ जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों को ही मिलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए जल्द हो सकतें हैं बड़े ऐलान
  • राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति की घोषणा कर सकती है सरकार
  • व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना का भी हो सकता है ऐलान

Government of India is planning to provide better facilities for GST Registrered Traders: भारत सरकार, माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति और दुर्घटना बीमा योजना की घोषणा कर सकती है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित नीति से व्यापारियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा और इसके साथ ही उन्हें ज्यादा कर्ज भी मिल सकेगा।

gst, goods and services tax, insurance

जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों के हित में जल्द बड़े ऐलान कर सकती है सरकार

कैसे बदल जाएगा व्यापारियों का जीवन

अधिकारी ने कहा कि इस नीति में सस्ते और आसान कर्ज, रिटेल बिजनेस का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण, डिस्ट्रीब्यूशन चेन के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरल सपोर्ट, कौशल विकास और लेबर प्रोडक्टिविटी में सुधार और एक प्रभावी परामर्श और शिकायत निपटान सिस्टम का प्रावधान हो सकता है।

End of Feed