Airlines: इस साल रिकॉर्ड 1,562 कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस हुए जारी, 129 रूट की हुई घोषणा

Airlines: हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ की समस्या के समाधान के लिए कई यात्री संपर्क बिंदुओं पर क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न हवाई अड्डों पर उपलब्ध टर्मिनल बुनियादी ढांचों को दोबारा बनाकर अतिरिक्त जगह बनाई गई है।

Airlines: हवाई क्षेत्र के उपयोग में लचीलेपन से विमानन कंपनियों को सालाना 1,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे उड़ान के समय, ईंधन के उपयोग और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी विमानन क्षेत्र की समीक्षा में यह भी कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस साल 18 दिसंबर तक रिकॉर्ड 1,562 वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी किए हैं।

Airlines: इस साल रिकॉर्ड 1,562 कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस हुए जारी, 129 रूट की हुई घोषणा

मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ की समस्या के समाधान के लिए कई यात्री संपर्क बिंदुओं पर क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न हवाई अड्डों पर उपलब्ध टर्मिनल बुनियादी ढांचों को दोबारा बनाकर अतिरिक्त जगह बनाई गई है। इस बीच, मंत्रालय ने कहा कि पहले लगभग 40 प्रतिशत हवाई क्षेत्र नागरिक उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं था, जिससे विमान अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे मार्गों को अपनाते थे।

End of Feed