सरकार का बड़ा फैसला, अब पहले की ही तरह आसानी से मिलेंगे सिलेंडर, कमर्शियल LPG से हटी पाबंदी

अब स्वदेशी एलपीजी उत्पादन में सुधार और आयातित एलपीजी कार्गो की अनुमानित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने एलपीजी पूल में C3/C4 स्ट्रीम्स के इस डायवर्जन को कम करने का भी निर्णय लिया है।

सरकार ने औद्योगिक और कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति पर लगाए गए सभी सेक्टोरल प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और इसकी सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर वापस बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही, थोक (बल्क) एलपीजी की आपूर्ति, जिसे संकट के दौरान पूरी तरह बंद कर दिया गया था, अब फिर से शुरू कर दी गई है। सरकार ने इसकी सप्लाई को संकट से पहले की खपत के 50% तक मंजूरी दी है, जिससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को काफी राहत मिलेगी।

LPG

सरकार के इस फैसले ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

पश्चिम एशिया संकट के दौरान घरेलू एलपीजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विशेष आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के अनुसार, C3-C4 स्ट्रीम्स का उपयोग पेट्रोकेमिकल और अन्य उद्योगों में करने के बजाय केवल एलपीजी उत्पादन के लिए करने का निर्देश दिया गया था, ताकि देश में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

End of Feed