नया इनकम टैक्स कानून: टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, सरकार ने मांगे सुझाव, ई-फाइलिंग पोर्टल से दें जवाब

New Income Tax: इनकम टैक्स विभाग ने रविवार को बताया कि उसने एक अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम, 2025 (Income Tax Act 2025) के तहत तैयार किए गए टैक्स नियम और फॉर्म के मसौदे पर हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। विभाग ने कहा कि व्यापक भागीदारी के लिए ‘प्रस्तावित आयकर नियम, 2026’ और संबंधित फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Income Tax Act 2025 : इनकम विभाग ने नए आयकर कानून को लागू करने से पहले आम लोगों, करदाताओं और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। विभाग ने रविवार को बताया कि एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाले आयकर अधिनियम, 2025 के तहत बनाए गए प्रस्तावित आयकर नियम, 2026 और उनसे जुड़े फॉर्म का मसौदा सार्वजनिक कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि नियमों को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित पक्षों की राय ली जाएगी, ताकि नया कानून ज्यादा सरल, पारदर्शी और टैक्सपेयर्स के अनुकूल बनाया जा सके।

New Income Tax Act

नए आयकर कानून पर सरकार ने मांगे सुझाव (तस्वीर-istock)

वेबसाइट पर अपलोड किए गए मसौदा नियम और फॉर्म

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित आयकर नियम और संबंधित फॉर्म को अंतिम अधिसूचना से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इससे टैक्स विशेषज्ञों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वकीलों, व्यापारियों और आम करदाताओं को इन मसौदों को पढ़ने और समझने का मौका मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया परामर्श के तहत की जा रही है और प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

End of Feed