सरकार ने Copra पर बढ़ाई MSP, 10 वर्षों में हो गई डबल, नारियल किसानों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2023, 08:23 PM IST

Copra MSP : सरकार ने 2024 सीजन के लिए खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 250 और 300 रुपए बढ़ाकर 11,160 और 12,000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया।

Copra MSP : सरकार ने बुधवार को 2024 सीजन के लिए खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 250-300 रुपये बढ़ाकर 11,160-12,000 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व स्तर पर खोपरा की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन मोदी सरकार ने उत्पादन लागत से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक MSP देने का फैसला किया है। उसके बाद 2024 सीजन के लिए खोपरा MSP में 250-300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि उचित और औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) बॉल कोपरा का MSP 250 रुपए बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि मिलिंग खोपरा का समर्थन मूल्य अगले वर्ष के लिए 300 रुपए बढ़ाकर 11,160 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Copra Minimum Support Price, Copra MSP

खोपरा पर बढ़ी एमएसपी

10 वर्षों में डबल हो गई खोपरा पर MSP

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे मिलिंग कोपरा के लिए 51.84 प्रतिशत और बॉल कोपरा के लिए 63.26 प्रतिशत का मार्जिन सुनिश्चित होगा। जो उत्पादन की अखिल भारतीय औसत लागत से 1.5 गुना से कहीं अधिक है। पिछले 10 वर्षों में सरकार ने मिलिंग खोपरा और बॉल खोपरा के लिए MSP को 2014-15 में क्रमशः 5,250 रुपए प्रति क्विंटल और 5,500 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2024-25 सीजन में 11,160 रुपए प्रति क्विंटल और 12,000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

End of Feed