लबालब भरा खजाना! इनकम टैक्स के पैसों से सरकार को मिले ₹14 लाख करोड़, अभी आधा साल बाकी

सरकार के खजाने में इनकम टैक्स से मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम आ चुकी है। यह रकम सरकार के लक्ष्य की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा है।

Direct Tax Revenue : भारत सरकार के खजाने में डायरेक्ट टैक्स के जरिए लगातार पैसा आ रहा है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 10 नवंबर तक सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Net Direct Tax Collection) बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹12.90 लाख करोड़ था। यानी सालाना आधार पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 11.76% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने पूरे वित्त वर्ष के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का जो लक्ष्य तय किया है, उसका करीब 53% हिस्सा अब तक हासिल हो चुका है। खास बात यह है कि वित्त वर्ष खत्म होने में अभी काफी समय बाकी है।

Direct Tax Revenue

सालाना आधार पर डायरेक्ट टैक्स रेवेन्यू में बड़ा उछाल

कितना हुआ ग्रॉस कलेक्शन?

रिफंड घटाने से पहले सरकार का ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.02% बढ़कर ₹17.50 लाख करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹15.35 लाख करोड़ था। वहीं, 10 नवंबर तक सरकार ने ₹3.08 लाख करोड़ का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 26% ज्यादा है।

End of Feed