शक्कर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार, बढ़ते दामों से मिलेगी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 29, 2023, 10:36 AM IST

India Sugar Export: गेहूं, चावल और प्याज के बाद, भारत में वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार अब एक और नया कदम उठाने वाली है। दरअसल सरकार देश में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शक्कर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

India Sugar Export: गेहूं, चावल और प्याज के बाद, भारत में वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार अब एक और नया कदम उठाने वाली है। दरअसल सरकार देश में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शक्कर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। ईटी के मुताबिक उपभोक्ता मामलों का विभाग इस तरह के निर्यात प्रतिबंधों के पक्ष में है। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी चीनी सीजन के दौरान भारत से चीनी निर्यात की अनुमति देने पर अंतिम निर्णय अक्टूबर के मध्य के बाद लिया जा सकता है।

Sugar Will Get Relief from rising prices

2016 में चीनी निर्यात पर 20% कर लगाया गया था।

2016 में चीनी निर्यात पर था 20% टैक्स

पिछली बार भारत ने 2016 में विदेशी बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चीनी निर्यात पर 20% कर लगाया गया था। अगस्त में भारत की खुदरा महंगाई 6.83% थी और खाने पीने की वस्तुओं की महंगाई जुलाई में 11.51% से घटकर अगस्त में 9.94% हो गई। चीनी की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं अगस्त और सितंबर दोनों के लिए अच्छा कोटा होने के बावजूद, अगस्त में कम वर्षा के कारण फसल क्षति की रिपोर्ट के साथ 2023-24 सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 3.3% गिरकर 31.7 मिलियन टन हो सकता है। अगस्त में बारिश सामान्य से 36% कम होगी और महाराष्ट्र जैसे मुख्य उत्पादक राज्यों में कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक शुष्कता देखी जाएगी।

End of Feed