नई दिल्ली। देश में बिकने वाले खिलौनों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस रिटेल टॉयज स्टोर और ई कॉमर्स कंपनियों पर करवाई कर रही है। बीते दिनों अलग अगल शहरों में 40 बड़े टॉयज स्टोर्स पर छापे मारी गई। इस अभियान में 18600 से ज्यादा खिलौनों को सीज किया गया। वही तीन बड़ी ई कॉमर्स कंपनी एमेजॉन, स्नेप डील और फिल्पकार्ट को इस मामले में नोटिस भी भेजा है।
खिलौनों की गुणवत्ता को लेकर सख्त हुई सरकार, टॉयज स्टोर्स से लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस (स्रोत: BIS)
(स्रोत: BIS)
बीआईएस स्टेंडर्ड लागू करने के लिए जागरूकता अभियान
ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर बिकने वाले खिलौने BIS स्टेंडर्ड के हो इसके लिए मंत्रालय ने ई कॉमर्स कंपनी के साथ मिलकर नई पॉलिसी तय की गई है। जिसमें प्रोडक्ट के डिटेल्स के साथ ही मानक के बारे में साफ जानकारी देनी होगी। साथ ही ग्राहकों को निर्देश भी होगा कि सप्लाई के समय मानक के मुताबिक समान नहीं हुआ तो उस समान को ग्राहक वापस कर सकता है इसके साथ ही उंस सप्लायर कर करवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन कंपनियों का सामान बाहर से आता है उनपर पोर्ट पर ही मोनिटरिंग के लिए कम्स्टम और ब्यूरो की टीम चेकिंग कर ये सुनिश्चित करेंगे कि बिना मानक के माल देश में न आये।
(स्रोत: BIS)
इसके बावजूद अगर किसी भी स्टोर या प्लेटफार्म पर बिकता है तो उनके खिलाफ करवाई के तहत जुर्माना के साथ साथ सजा का भी प्रावधान है। हालांकि रिटेल स्टोर के साथ साथ इन्हे बेचने के लिए ईकामर्स कंपनी यूज हो रही है। जो बिना BIS मार्क के खिलौने बेच रहे थे।
