Work from Home की लत में डूबे कर्मचारी! ऑफिस आने को तैयार नहीं, अब बड़े एक्शन की प्लानिंग में ये कंपनी

Google Work from Home Policy: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने कर्मचारियों को लेकर सख्त कदम उठाने के मूड में नजर आ रहा है। रिटर्न-टू-मैनडेट को लेकर गूगल काफी गंभीर है और उसने अपने कर्मचारियों से कहा है कि उनके परफॉर्मेंस रिव्यू में बैज ट्रैकिंग और अटेंडेंस को भी शामिल किया जाएगा।

Google Work from Home Policy: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने कर्मचारियों को लेकर सख्त कदम उठाने के मूड में नजर आ रहा है। रिटर्न-टू-मैनडेट को लेकर गूगल काफी गंभीर है और उसने अपने कर्मचारियों से कहा है कि उनके परफॉर्मेंस रिव्यू में बैज ट्रैकिंग और अटेंडेंस को भी शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने का प्लान बना रहा है जो कंपनी के उस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसमें कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आने के आदेश दिए गए हैं।

google, work from home, wfh, employees

ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेगा गूगल

कोरोना वायरस के दौरान कंपनी ने कर्मचारियों को दिया था वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन

बताते चलें कि गूगल, दुनिया की उन कंपनियों में शामिल है, जिसने कोरोना वायरस महामारी के दौरान रिमोट वर्क मॉडल को अपनाया था। लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपनी पॉलिसी में जरूरत के हिसाब से बदलाव भी किए। बदलाव के बाद कंपनी ने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें सप्ताह में 3 दिन ऑफिस आना होगा।

End of Feed