Good News: देश में नौकरियां बढ़ने से बेरोजगारी दर 7 माह के निचले स्तर पर आई, पढ़ें पूरी खबर

बयान के अनुसार कुल मिलाकर रुझान श्रम बाजार की स्थितियों के मजबूत होने का संकेत देते हैं, जिन्हें ग्रामीण रोजगार में बढ़ोतरी, महिला भागीदारी में वृद्धि और शहरी श्रम मांग में क्रमिक सुधार का समर्थन मिला है।

रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। देश में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी घटी है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर नवंबर 2025 में घटकर 4.7 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। यह इससे पहले अक्टूबर 2025 में 5.2 प्रतिशत थी। मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2025 में ग्रामीण बेरोजगारी दर घटकर नए निचले स्तर 3.9 प्रतिशत पर आ गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई, जो अप्रैल 2025 में दर्ज किए गए इसके पिछले न्यूनतम स्तर के बराबर है। अप्रैल 2025 में बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत थी।

नौकरियां

नौकरियां

ग्रामीण रोजगार में हुई बढ़ोतरी

बयान के अनुसार कुल मिलाकर रुझान श्रम बाजार की स्थितियों के मजबूत होने का संकेत देते हैं, जिन्हें ग्रामीण रोजगार में बढ़ोतरी, महिला भागीदारी में वृद्धि और शहरी श्रम मांग में क्रमिक सुधार का समर्थन मिला है। नवंबर 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर नवंबर 2025 में घटकर 4.8 प्रतिशत रह गई, जो अक्टूबर 2025 में 5.4 प्रतिशत थी।

End of Feed