सोने को लेकर आई गुड न्यूज, अगले हफ्ते सस्ता हो सकता है सोना!

अगर आप फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि अगले सप्ताह सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालिया रिकॉर्ड तेजी के बावजूद, त्योहारों के बाद भौतिक मांग कम होने से बाजार में थोड़ी राहत मिल सकती है।

अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं और फेस्टिव सीजन में महंगे सोने से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगले सप्ताह सोने की कीमतों में कुछ हद तक स्वस्थ गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हालिया रिकॉर्ड तेजी अब भी जारी है, लेकिन त्योहारों के बाद भौतिक मांग कम हो गई है। विश्लेषकों ने यह राय जाहिर की। वैश्विक और घरेलू बाजारों में नई ऊंचाइयों को छूने के बाद सर्राफा एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है, क्योंकि निवेशकों की नजर अमेरिकी वित्त पोषण विधेयक, प्रमुख वैश्विक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अ फैसले पर है।

Gold Rate

क्यों सस्ता होगा सोना?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में कुछ स्वस्थ गिरावट देखने को मिल सकता है, क्योंकि मौजूदा बुनियादी बातों का पहले ही मूल्यांकन हो चुका है और सप्ताह के मध्य के बाद भौतिक मांग कम हो जाएगी।’’

उन्होंने आगे कहा कि कारोबारी प्रमुख वैश्विक संकेतकों पर नजर रखेंगे, जिनमें चीन के आंकड़े, ब्रिटेन की मुद्रास्फीति, विभिन्न क्षेत्रों के पीएमआई आंकड़े, अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की टिप्पणी शामिल हैं।

End of Feed