Minimum wages hike: गुजरात में मजदूरों के लिए खुशखबरी, न्यूनतम मजदूरी में हुआ जबरदस्त इजाफा, 2 करोड़ को फायदा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 20, 2023, 07:40 PM IST

Minimum wages hike: गुजरात सरकार ने करीब नौ साल बाद न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की। इसका लाभ कुशल (Skilled), अर्ध-कुशल (Semi-skilled) और अकुशल (Unskilled) मजदूरों को होगा। करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने सोमवार को विधानसभा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने (Minimum wages hike) का ऐलान किया। कुशल (Skilled), अर्ध-कुशल (Semi-skilled) और अकुशल (Unskilled) मजदूरों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी (minimum wages) में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई। यानी 2400 रुपए प्रति माह से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। नौ साल बाद न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है।

Minimum wages hike

गुजरात में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

Minimum wages hike से 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा

गुजरात के श्रम और रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत (Balwantsinh Rajput) ने विधानसभा में न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की घोषणा की। जो 15 दिनों के भीतर अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2014 में राज्य में मजदूरों के लिए मौजूदा भुगतान संरचना लागू हो गई है। राजपूत ने कहा कि यह पहली बार है जब गुजरात सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। एक या दो सप्ताह के भीतर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी होने के बाद नया वेतन प्रभावी होगा। नए वेतन ढांचे से लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2 करोड़ लाभान्वित होंगे।

End of Feed