FD निवेशकों के लिए खुशखबरी? बजट 2026 में एफडी पर मिल सकती है दोहरी राहत, जानें क्या?

Budget 2026: अभी 3 साल के लॉक इन के साथ म्यूचुअल फंड निवेशकों को टैक्स छूट मिलती है। वहीं, बैंक एफडी पर टैक्स छूट पाने के लिए 5 साल की अवधि जरूरी है। इस असमानता को खत्म करने का ऐलान बजट में हो सकता है। साथ ही एफडी ब्याज पर टीडीएस की लिमिट में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Budget 2026: देशभर में करोड़ों एफडी कराने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अगामी आम बजट में एफडी पर उनको बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर के प्रतिनिधियों ने प्री-बजट कंसल्टेशन मुलाकात पूरी हुई है। इस मुलाकात के दौरान बैंकिंग इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स ने अगामी आम बजट 2026-27 में बैंकों में लिक्विडिटी बढ़ाने, कम्प्लायंस को आसान बनाने और क्रेडिट फ्लो को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार प्रस्ताव पेश किए।

एफडी

एफडी

रिटेल इन्वेस्टर ज्यादा रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में बैंकों ने कहा कि उन्हें CASA लेवल बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। इसलिए, बैंकिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों ने करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) रेश्यो पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई। इस चुनौती से निपटने के लिए, BFSI डेलीगेशन ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और म्यूचुअल फंड के लिए एक जैसे टैक्स ट्रीटमेंट की मांग की, और कहा कि इससे बैंकिंग सिस्टम में ज्यादा सेविंग्स वापस लाने में मदद मिलेगी।

End of Feed