Gold Vs Silver: इस दिवाली दांव लगाने से पहले समझें 5 साल में कौन रहा आगे, ₹1 लाख के कितने बने?

अगर इस दिवाली आप गोल्ड और सिल्वर जैसे एसेट्स में निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले 5 साल के रिटर्न का इतिहास जान लें। इससे यह समझना आसान होगा कि हमेशा रिटर्न एक जैसे नहीं होते हैं।

Gold Silver Returne : भारत में सोना और चांदी सिर्फ गहनों या परंपरा तक सीमित नहीं हैं। धनतेरस और दिवाली जैसे मौकों पर इनकी खरीदारी को शुभ माना जाता है, वहीं बड़ी संख्या में लोग इन्हें निवेश का विकल्प भी समझते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों के रिटर्न पर नजर डालें तो एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती है। पिछले 1 और 3 साल में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ा है, जबकि 5 साल की अवधि में सोने ने बाजी मार ली है।

Gold Vs Silver

गोल्ड और सिल्वर में निवेश

यानी किस धातु में निवेश करना बेहतर रहा, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने समय के लिए पैसा लगाया। MCX के ऐतिहासिक रेट के आधार पर 3 नवंबर, 2026 तक के प्रदर्शन को देखें, तो सोने ने 5 साल में करीब 190% रिटर्न दिया है, जबकि चांदी का रिटर्न करीब 178% रहा। दूसरी तरफ, 3 साल में चांदी ने करीब 148% की बढ़त के साथ सोने को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed