Gold Silver Import: सोने-चांदी के प्रति दीवानगी बरकरार, अप्रैल में आयात ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Gold Silver Import: सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद अप्रैल में भारत का आयात तेजी से बढ़ा। सरकार ने आयात शुल्क 15 प्रतिशत किया है, जिससे आने वाले महीनों में मांग और आयात घटने की उम्मीद है।

Gold Silver Import : भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अप्रैल महीने में इन दोनों कीमती धातुओं का आयात तेजी से बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं चांदी का आयात भी 157 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया। हालांकि सरकार का मानना है कि आने वाले महीनों में यह बढ़ोतरी धीमी पड़ सकती है, क्योंकि सोने (gold import duty hike) और चांदी पर आयात शुल्क (Silver import duty hike) बढ़ा दिया गया है।

Gold Silver Import

अप्रैल में सोने का आयात 82 प्रतिशत बढ़ा, चांदी 157 प्रतिशत उछला (तस्वीर-istock)

सरकार ने बढ़ाया आयात शुल्क

सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि शुल्क बढ़ने का असर आने वाले समय में साफ दिखाई देगा और सोने-चांदी के आयात में कमी आ सकती है। उनका कहना है कि ऊंची कीमतों और ज्यादा शुल्क की वजह से उपभोक्ताओं की मांग घट सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चांदी का इस्तेमाल केवल आभूषणों में ही नहीं बल्कि उद्योगों में भी बड़े स्तर पर होता है। इसी कारण चांदी पर शुल्क बढ़ोतरी का असर सोने की तुलना में कम हो सकता है।

End of Feed