05 April 2023 Gold Silver Rate : सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, छुआ 61149 रु का स्तर, जानिए चांदी का हाल

सोना अपने ऑल टाइम लेवल पर पहुंच गया है। एमसीएक्स पर इसने लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी है। सर्राफा बाजार में सोना अब तक के हाई लेवल पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
  • एमसीएक्स और सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी
  • चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही

Gold-Silver Rate : आज सोने का रेट अपने ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया। आज 5 अप्रैल को सोने की कीमत में 1262 रु की तेजी दर्ज की गयी। एमसीएक्स पर सोने ने 61149 रु का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ। 4 अप्रैल को भी एमसीएक्स पर सोना एक नया रिकॉर्ड स्तर छूने में कामयाब रहा था। तब यह 61145 रु के स्तर तक गया था। यानी आज लगातार दूसरे दिन सोने ने नया ऑल-टाइम हाई लेवल छुआ है। सर्राफा बाजार की बात करें 31 मार्च को वहां सोना 59751 रु प्रति 10 ग्राम के सबसे ऊंचे स्तर तक गया था। सर्राफा बाजार में आज सोना प्रति 10 ग्राम 60977 रु के रिकॉर्ड स्तर पर गया है।

Gold Touched All Time High

सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर

कहां पहुंची चांदी

बता दें कि सोने का रेट यहां इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार औसत रेट हैं। ये रेट कई शहरों से लिए गये हैं। हालांकि गोल्ड के रेट में बाद में गिरावट आई। सोने के रेट 60902 रु तक गिर गये है। गोल्ड गिनी इस समय 48295 रु और गोल्ड पेटल 5981 रु पर है। बात करें चांदी की तो इसका रेट आज 2822 रु बढ़ा। इसके साथ ही चांदी का रेट 74522 रु तक गया। पर बाद में चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई। चांदी इस समय 74426 रु प्रति किलो के रेट पर है।

End of Feed